फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   खरवार महासभा का धरना रविवार को भी जारी

खरवार महासभा का धरना रविवार को भी जारी

Mon, 30 Dec 2013 05:42 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 30 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्रादेशिक खरवार महासभा की ओर से अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर किए जा रहे धरना प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि राजनीतिक अड़ंगेबाजी के कारण खरवार बिरादरी के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जिसे वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इन लोगों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खरवार महासभा के जिलाध्यक्ष अमेरिकन खरवार ने कहा कि पूर्व में कई हजार की संख्या में जाति प्रमाण पत्र जारी होने के बावजूद वर्तमान में शासन प्रशासन की ओर से इसे जारी करने में लापरवाही बरती जा रही है। अगर शासन प्रशासन का यही रवैया रहा तो खरवार महासभा आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को प्रदेश के राजस्व मंत्री शिवपाल यादव ने रामकोला में घोषणा किया था कि खरवार जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र जारी किया जाए। उन्होंने प्रशसनिक अधिकारियों पर उनकी घोषणा की अनदेखी करने का आरोप लगया। उन्होंने कहा कि यदि गांधीवादी तरीके से किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया और प्रमाणपत्र जारी करवाना नहीं शुरू किया तो आंदोलन उग्र होगा। गत वर्ष के धरना प्रदर्शन के बाद जिन आवेदन पत्रों पर लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्टिंग भी हुई, उनका प्रमाण पत्र अधिकारियों व कर्मचारियों की तानाशाही रवैये के कारण जारी नहीं हो सका। प्रदर्शन को पूर्व जिलाध्यक्ष रूदल खरवार व घनश्याम खरवार ने भी संबोधित किया। इस दौरान महामंत्री विनोद खरवार, इंद्रासन खरवार, रमेश खरवार, मोहन खरवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed