{"_id":"6a0241a3447827e6d40f2f2c","slug":"84-vehicles-challaned-in-road-safety-campaign-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159631-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क सुरक्षा अभियान में 84 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क सुरक्षा अभियान में 84 वाहनों का चालान
Tue, 12 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस की तरफ से अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात) के निर्देश पर नौ व 10 मई को चलाया गया। जिसमें पुलिस ने लाखों रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुल 84 वाहनों का चालान किया गया,जिनसे आठ लाख 40 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। चालान किए गए वाहनों में सात बसें, नौ ट्रक, 41 कार व पिकअप और 24 बाइकें शामिल रहीं। इसके अलावा बीते एक मई से चलाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ 12, प्रेशर हार्न के खिलाफ 26 और अवैध हूटर के खिलाफ 16 चालान किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। यातायात सीओ अजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक यातायात अश्वनी कुमार राय की टीम ने जिले के विभिन्न चौराहों पर सघन चेकिंग की।