{"_id":"59e0ef9a4f1c1b59678b5ac8","slug":"71507913626-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह पर केस दर्ज
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। सोहरौना गांव के एक घर में मिली विवाहिता की सिरकटी लाश के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास, ननद सहित चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ दहेज हत्या, उत्पीड़न व साक्ष्य छुपाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति और सास को हिरासत में ले लिया है।
खड्डा क्षेत्र के सोहरौना गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सीमा पत्नी मनीष की सिरकटी लाश घर के अंदर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरामद किया था। पति ने पुलिस को बताया था कि सीमा रेलवे लाइन पर कट गई थी। वह ढूंढते हुए पहुंचा तो लाश मिली और उसे घर ले आया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी मृतका के पिता कन्हैया ने पुलिस को तहरीर दे दी। उन्होंने सीमा की हत्या दहेज के लिए किए जाने का आरोप लगाया है। हत्या और आत्महत्या में उलझी खड्डा थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीमा के पति मनीष, सास सरस्वती देवी, ननद अंगीरा और बेबी के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या, दहेज उत्पीड़न, साक्ष्य छुपाने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने पति मनीष व सास सरस्वती को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में सीओ खड्डा नवीन कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश चल रही है।