{"_id":"59b284c94f1c1bf37f8b50d6","slug":"71504871625-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले 113 विद्यालयों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले 113 विद्यालयों को नोटिस जारी
Updated Fri, 08 Sep 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सेवरही ब्लॉक के नौ न्याय पंचायत क्षेत्रों में बिना मान्यता के चलने वाले 113 स्कूलों को बीईओ कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी हुई है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित स्कूलों के प्रबंधकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्कूल संचालक इस कार्रवाई से बचने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बिना मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद तमाम स्कूल संचालित हो रहे हैं। सेवरही के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सेवरही, बैजूपटटी, हरिहरपुर, सलेमगढ़, पिरोजहां, बेदूपार, रामकरन पटटी, तरयासुजान व मठियाश्रीराम न्याय पंचायत क्षेत्र में संचालित हो रहे बिना मान्यता वाले ऐसे 113 विद्यालयों के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि यदि निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता वाले स्कूल संचालित पाए गए तो उन पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। नोटिस के मिलने के बाद बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई से बचने के लिए इन स्कूल संचालकों ने शुक्रवार को नगर पंचायत सेवरही के सभागार में बैठक कर आंदोलन करने की रणनीति बनाई।
इस संबंध में सेवरही के बीईओ शेष बहादुर सरोज का कहना है कि शासनादेश का पालन कराया जा रहा है। जिन स्कूलों की मान्यता की पत्रावली बीएसए कार्यालय में जमा अथवा लंबित है, वे उचित प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। बाकी स्कूलों पर कार्रवाई होगी।