फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   50 contenders for the post of District President

Kushinagar News: जिलाध्यक्ष पद के लिए 50 दावेदार

Sat, 11 Jan 2025 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 02:42 PM IST
विज्ञापन
50 contenders for the post of District President
पडरौना। रविंद्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुई। इसमें जिलाध्यक्ष के लिए 50 और प्रांतीय परिषद का सदस्य के लिए 18 लोगों ने दावेदारी की है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस भी कार्यालय के बाहर तैनात रही। जिलाध्यक्ष बनने की दावेदारी संगठन के वर्तमान जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों ने की है। पर्चा दाखिल करने के दौरान राज्यसभा सदस्य आरपीएन सिंह समेत विधायक एक कमरे में बैठकर राय-शुमारी करते नजर आए। इसकी चर्चा बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं में जोरों पर रही।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी डॉ. रंजन शर्मा व संगठन चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद लल्लू सिंह की मौजूदगी हुए नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष के लिए 50 और प्रांतीय परिषद के लिए 18 नेताओं ने दावेदारी प्रस्तुत की। वर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भी एक बार फिर जिलाध्यक्ष के लिए दावेदारी की है। उनके अलावा सात अन्य जिला पदाधिकारी व कई पूर्व पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष बनने की कतार में हैं।
विज्ञापन

इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जिसमें महिला मोर्चा की वर्तमान जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं। जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश व नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed