फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   449 college students got smartphones

Kushinagar News: महाविद्यालय के 449 छात्र-छात्राओं को मिले स्मार्टफोनफोन

Sun, 11 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
449 college students got smartphones
अहिरौली बाजार/तुर्कपट्टी। विद्यार्थी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदीशपुर बरडीहा और पारसनाथ महाविद्यालय जंगल घोरठ में शनिवार को कुल 449 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरण किया गया। अतिथियों ने जगदीशपुर बरडीहा में वर्ष 2022 में उत्तीर्ण बीए और बीएड के 200 छात्र-छात्राओं वर पारसनाथ महाविद्यालय में 249 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन दिया। मुख्य अतिथि आनंद शाही ने कहा कि तकनीकी शिक्षा समय की जरूरत है। सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। विद्यार्थियों को चाहिए कि इन सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर जीवन के लक्ष्य को पूरा करें। विद्यार्थी जीवन की मर्यादाओं को अंगीकार करें। उन्होंने कहा कि अनुशासन विद्यार्थी जीवन का आभूषण है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को जितेंद्र जायसवाल, प्रबंधक लोकेश पांडेय, अष्टभुजा तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संघर्ष मणि उपाध्याय, प्रदीप मिश्रा, नवलकिशोर मिश्रा आदि ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन विवेक कुमार राय ने किया। इस दौरान बीबी राय, जोखू शर्मा, अखिलेश शुक्ला, रजनीश त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पारसनाथ महाविद्यालय जंगल घोरठ में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि विद्यार्थियों में स्मार्ट फोन वितरित कर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वो पूरा करती है। इसके बाद 249 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन वितरित किया। कार्यक्रम को दिवाकर मणि त्रिपाठी, विद्याधर ओझा, प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार चतुर्वेदी आदि ने संबोधित किया। अंत में महाविद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान उपेंद्र सिंह, अजय कृष्ण सिंह, राजेश तिवारी, दुर्गा पांडेय, केदार सिंह, अमरेश सिंह, रफीक अंसारी, अभय प्रताप सिंह, नरसिंह प्रसाद, रंजीत सिंह, गोविंद प्रसाद, यशवंत कुशवाहा, श्याम सुंदर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्टफोन वितरण कल

पकवा इनार। बुद्ध पीजी काॅलेज कुशीनगर के सत्र 2022-23 में उत्तीर्ण स्नातक के छात्र-छात्राओं मेंं स्मार्टफोन का वितरण सोमवार से होगा। यह जानकारी को नोडल अधिकारी प्रोफेसर महबूब आलम नेे दी। उन्होंने बताया कि 12 व 13 फरवरी को बीकॉम, 16 को बीएससी (गणित व जीवविज्ञान) और 19 व 20 फरवरी को बीए के छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। छात्रों को आधार कार्ड व स्नातक अंतिम वर्ष के अंकपत्र की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed