फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जटहां बाजार में कभी भी सफाई के लिए न आने का आरोप लगाया

जटहां बाजार में कभी भी सफाई के लिए न आने का आरोप लगाया

Tue, 22 Aug 2017 05:27 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
जटहां बाजार में कभी भी सफाई के लिए न आने का आरोप लगाया
कुशीनगर। बाजार में नालियों की सफाई न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार की सुबह आए सफाई कर्मियों को जबरन बैठा लिया और धरना दिया। उनके समर्थन में व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे बाद एडीओ पंचायत मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर लोगों ने सफाई कर्मियों को छोड़ा। उधर, सफाईकर्मियों ने कुछ लोगों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक के अंतिम छोर और बिहार बार्डर पर बसे जटहां बाजार में अक्सर सफाई नहीं होती। इस बाजार के अलावा आसपास के गांवों की नालियां और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई के अभाव में गंदगी रहती है। पंचायतीराज विभाग की लापरवाही के कारण सफाई कर्मी बाजार में सफाई नहीं करते हैं। इसलिए व्यापारियों को चंदा जुटाकर सफाई करानी पड़ती है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे तीन सफाई कर्मी बाजार में पहुंचे। उनके हाथ में झाड़ू के अलावा कोई अन्य सामान नहीं था। बाजार के लोगों ने पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दिए। इससे नाराज लोगों ने तीनों सफाई कर्मियों को बैठा लिया और धरना शुरू कर दिया। यह देख व्यापारी भी अपनी दुकानें बंद करके उनके समर्थन में पहुंच गए। वे लोग मौके पर किसी सक्षम अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब डेढ़ घंटे बाद एडीओ पंचायत देवेंद्र मिश्र पहुंचे। एडीओ पंचायत ने लोगों की बातें सुनने के बाद एक सप्ताह के अंदर दो सफाई कर्मियों की तैनाती, कूड़ा हटाने के लिए एक ठेला की व्यवस्था करने और समय - समय पर अभियान चलाकर सफाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता प्रमोद रौनियार, प्रदीप जायसवाल, प्रमोद मद्धेसिया, दिलीप रौनियार, बृज नारायण गुप्त, संतोष रौनियार, विशाल रौनियार, जयप्रकाश सहित कई व्यापारी और जटहां बाजार के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सफाई कर्मियों ने जटहां बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन एडीओ पंचायत के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। इस संबंध में एसओ विनोद कौल का कहना था कि तहरीर मिली थी, लेकिन एडीओ पंचायत ने किसी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed