फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   35 women injured when freighter overturns

Kushinagar News: मालवाहक पलटने से 35 महिलाएं घायल

Thu, 26 Sep 2024 06:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Sep 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
35 women injured when freighter overturns
दुदही/गौरीश्रीराम। जिउतिया पर्व पर बुधवार की शाम महिलाओं से भरा वाहन (मैजिक) गौरीश्रीराम धोबीटोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। मैजिक में सवार 35 महिलाएं घायल हो गईं। 15 महिलाओं की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से दुदही सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सभी का इलाज चल रहा है। ये महिलाएं जिउतिया पर बांसी नदी के शिवा घाट से स्नान कर लौट रही थीं।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बतरौली धुरखड़वा गांव की 35 महिलाएं मालवाहन (मैजिक) से बुधवार को बांसी नदी के शिवा घाट स्नान करने गई थी। शाम करीब पांच बजे स्नान कर वापस आ रही थी। सेवरही दुदही मार्ग पर गौरी श्रीराम धोबीटोला के पास पहुंचे थे कि की मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कई महिलाएं दब गई। शोर सुनकर गांव वाले पहुंचे और महिलाओं को बाहर निकाला। इसमें उमापति (40), जानकी (35), रजनी (70), मालती (32), सुनीला (30), रीमा (06), गुलाइची (32), मुन्नी (45), विमला (60), सुनीता (42), मर्छिया (60), सुनीता (40), रामपति (40), गुलाइची(60), दुर्गावती (30) समेत कुंती (45), बसंती (55), इंद्रावती (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि 20 महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ संदीप कुमार ने बताया कि घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है। जिनकी हालत नाजुक थी, उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि सूचना पर सिपाहियों को भेजा गया था। वाहन को कब्जे में लिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed