{"_id":"64988961b9061e7756092417","slug":"20-electric-connection-cut-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-554-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिजली के 20 बड़े बकाएदारों की काटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिजली के 20 बड़े बकाएदारों की काटी बिजली
Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बिजली निगम की तरफ से रविवार को फाजिलनगर में सघन जांच अभियान चलाया गया। इसमें बिजली के 20 बड़े बकाएदारों की बिजली काटी गई, जबकि दो लोगों के घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल में बदला गया।
एसडीओ डीएन मिश्रा व अवर अभियंता फाजिलनगर शशिकपूर ने बताया कि रविवार को कस्बा के कॉलेज रोड के आसपास कुल 55 बिजली कनेक्शन की जांच की गई। इसमें 20 लोगों का बिजली बिल लंबे समय से बाकी होने पर उनका कनेक्शन काट दिया गया है। इसके अलावे दो लोग घरेलू बिजली कनेक्शन पर व्यावसायिक बिजली का उपयोग कर रहे थे। उनका कनेक्शन कामर्शियल कर दिया गया। तीन लोग कनेक्शन क्षमता से अधिक बिजली उपयोग करते मिले उनका लोड बढ़ा दिया गया। इस दौरान राकेश प्रसाद, रहमान अंसारी, शब्बू, जावेद आदि मौजूद रहे।