फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   2 accident

दो घटनाओं में दो लोगों की मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
2 accident
दो घटनाओं में दो लोगों की मौत
विज्ञापन

एक को सांड़ ने पटक कर मारा डाला, दूसरे पर गिरी पेड़ की डाल
- सेवरही थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह की घटना
- पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही थाना क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया और रकबा जंगली पट्टी गांव में शुक्रवार की सुबह हुए दो अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा उर्फ सिरिसिया निवासी इंद्रदेव यादव (65) शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। उनका चीख पुकार सुनकर जब तक गांव लोग वहां पहुंचते, सांड़ ने इंद्रदेव को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने सांड़ को भगाकर घायल इंद्रदेव को उठाया। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी, इस दौरान उनकी मौत हो गई। सांड़ के हमले से किसान की मौत सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना कि पशुपालन विभाग व अफसरों की मनमानी के चलते ही छुट्टा जानवर फसलों के साथ-साथ आम आदमी के जान के दुश्मन बने हुए हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना रकबा जंगली पट्टी में हुई। यहां के निवासी मोतीलाल निषाद (55) शुक्रवार की सुबह पिपराघाट के जीरो बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान उनके ऊपर एक सेमल के पेड़ की मोटी डाल टूटकर गिर गई, जिसमें दबने से उनकी भी मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर हलका लेखपाल जयंत गुप्ता व विनोद गौतम ने रिपोर्ट तैयार कर तमकुहीराज तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed