फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   18 crore to build hostel, students will get facilities

Kushinagar News: 18 करोड़ से बनेगा हास्टल,छात्राओं को होगी सहूलियत

Thu, 03 Sep 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
18 crore to build hostel, students will get facilities
पडरौना। समाज कल्याण विभाग की ओर से तीन विधानसभा क्षेत्रों में तीन गर्ल्स हास्टल का निर्माण कराया जाएगा। एक हास्टल पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 100 छात्राएं निवास करेंगी। सदर विधानसभा क्षेत्र में जमीन मिल गई है। शासन की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। हाटा और कसया विधानसभा क्षेत्र में जमीन नहीं मिली है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग में काफी दिनों से बजट पड़ा है।
विज्ञापन

हाटा, कसया और पडरौना विधानसभा क्षेत्र की एससी-एसटी के छात्राओं के लिए कोई हास्टल नहीं था। शासन की ओर से समाज कल्याण विभाग को बजट भेजा गया था लेकिन जिम्मेदारों के रुचि नहीं लेने से कोई पहल नहीं हो रही थी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों के प्रस्ताव पर शासन ने हास्टल निर्माण की मंजूरी दी है। हाटा और कसया क्षेत्र में हास्टल के लिए जमीन के लिए दोनों एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

पडरौना तहसील प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। हास्टल का निर्माण हो जाने से छात्राओं को रह कर पढ़ाई करने में सहूलियत होगी। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि पडरौना तहसील में जमीन मिल गई है। जल्द ही यहां निर्माण शुरू होगा। बाकी दो विधानसभा क्षेत्रों में जमीन के लिए एसडीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed