फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गंडक का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत

गंडक का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत

Tue, 22 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
गंडक का जलस्तर घटने से बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत
कुशीनगर। एक पखवारे से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे खड्डा क्षेत्र में नदी के किनारे बसे गांवों में अब थोड़ी राहत है। गंडक नदी का जलस्तर कम होने के बाद ये लोग अपने घरों को लौट चुके हैं। भींगे अनाज व कपड़ों को सुखाकर गृहस्थी को वापस पटरी पर लाने में जुटे हैं। हालांकि अभी भी गांवों का संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है और लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

एक पखवारा पहले खड्डा क्षेत्र के गांव मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, बकुलादह, बाल गोविंदछपरा, शाहपुर, विंध्याचलपुर, सालिकपुर, महदेवा आदि में बाढ़ का पानी भर गया था। बाढ़ प्रभावित गांवों के रहने वाले हीरामन, नंदकिशोर, हीरालाल, राजेंद्र, पूर्णमासी, मदन, झगरू, चांदवली, शिवनरायन, कमलावती, इसरावती, मीरा, उमा, सजावल, राम आसरे, मोहन, जलालू, रबिल, शिब्बन, जंगली आदि का कहना है कि नदी का जलस्तर कम होने के बाद आबादी के बीच से पानी निकल गया है। परंतु घरों में पानी भरने की वजह से अनाज, कपड़े व अन्य सामान भींगकर खराब हो गए हैं। इसके अलावा खेतों में पानी भरने से फसलें सड़ गई हैं। अब गृहस्थी को संवारने में थोड़ा वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed