{"_id":"6afcaf0df0cff32c24083f2c","slug":"15th-basti-marathon-to-be-held-on-the-29th-athletes-from-the-district-urged-to-participate-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172501-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 29 को होगी 15वीं बस्ती मैराथन, जनपद के खिलाड़ियों से हिस्सा लेने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 29 को होगी 15वीं बस्ती मैराथन, जनपद के खिलाड़ियों से हिस्सा लेने की अपील
विज्ञापन
विजेताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये,छह किलोमीटर की दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा
पडरौना। 29 नवंबर को 15वीं बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को 10-10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मैराथन की दूरी छह किलोमीटर निर्धारित की गई है। पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को पांच हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार रुपये दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण निशुल्क है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। सभी प्रतिभागियों को 29 नवंबर को सुबह छह बजे अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम, बस्ती में पहुंचना होगा।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी ने कुशीनगर के युवाओं और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील की है। पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9935593060 और 9451118800 पर संपर्क किया जा सकता है।