{"_id":"68cef9ef0c1684d06e0fedf4","slug":"15-samples-of-fruit-and-sweets-were-taken-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-145707-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिठाई समेत फलाहारी सामानों के 15 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिठाई समेत फलाहारी सामानों के 15 नमूने लिए
Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से शनिवार को जिले में अभियान चलाकर विभाग की टीम ने मिठाई समेत फलाहारी सामानों के नमूने एकत्र किए। एकत्र नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शारदीय नवरात्र पर लोगों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। इसके लिए विभाग की तरफ से जिले में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए हैं। टीम ने शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कसया मेन बाजार से पेड़ा, बसडिला महंथ से छेने की मिठाई, दही, मिश्रौली से तिन्नी का चावल, पडरौना से रसगुल्ला व बाकला दाल, कप्तानगंज के आजाद चौक से छुहारा व पनीर, हाटा से नमकीन, पनीर समेत खाद्य पदार्थों के 15 नमूने संदेह के आधार पर एकत्र किए गए हैं। एकत्र नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।