{"_id":"6ab981bdc06e20eee806aaf7","slug":"148-mm-of-rainfall-in-kushinagar-in-three-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168911-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रभारी मंत्री ने बौद्ध संग्रहालय का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रभारी मंत्री ने बौद्ध संग्रहालय का लिया जायजा
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को बौद्ध संग्रहालय का निरीक्षण किया। संग्रहालय में लगी छायाचित्र प्रदर्शनी और संरक्षित प्राचीन बौद्ध प्रतिमाओं को देखा। मंत्री ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के बारे में जानकारी भी ली।
संग्रहालय प्रभारी लोकरत्न शुक्ल ने मंत्री को विभिन्न प्रतिमाओं और ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने संग्रहालय अध्यक्ष से मूर्तियों के क्षरण के बारे में पूछा। अध्यक्ष ने बताया कि मूर्तियों को छूने से क्षरण होता है। इनके संरक्षण के लिए कांच के कवर लगाए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय से इसके लिए धन आवंटित हो गया है और काम भी चालू है।
इससे पहले सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव और संग्रहालय अध्यक्ष ने मंत्री का सम्मान किया। उन्हें पुष्प गुच्छ और भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। इसके बाद अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर बौद्ध संग्रहालय में प्रवेश किया। इस अवसर पर कुशीनगर विधायक पी एन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, भाजपा अध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल और पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन आदि मौजूद रहे। संवाद