फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 lakhs were embezzled by giving fake appointment letter, case against three

Kushinagar News: फर्जी नियुक्तिपत्र देकर हड़प लिए 13 लाख, तीन पर केस

Sat, 10 Feb 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs were embezzled by giving fake appointment letter, case against three
हाटा। एफसीआई में चौकीदार पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर जालसाज 13 लाख रुपये हड़प लिए हैं। कुछ दिन तक नौकरी करने के बाद तनख्वाह नहीं मिलने पर जांच के बाद जालसाजी की जानकारी हुई। रकम मांगने पर जालसाज जान से मारने की अब धमकी दे रहे हैं। पुलिस इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कुशीनगर और देवरिया के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के चकटेल्हना गांव निवासी सुनील कुमार की करीब दो साल पहले हाटा कोतवाली क्षेत्र के रधिया देवरिया गांव निवासी अवनीश कुमार से मुलाकात हुई। अवनीश ने एफसीआई में अपनी अच्छी पकड़ होने और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। झांसे में सुनील फंस गए और अपने छोटे भाई प्रीतम कुमार की एफसीआई में चौकीदार पद पर नौकरी लगवाने की बात कही। अवनीश ने इसके एवज में 13 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित सुनील ने बताया कि कई बार में उन्होंने जालसाज अवनीश के बैंक अकाउंट में 13 लाख रुपये भेज दिया। डेढ़ साल बाद वह चौकीदार पद के लिए नियुक्तिपत्र दिया। जब भाई प्रीतम ज्वाइन करने पहुंचा तो पता चला कि नियुक्तिपत्र फर्जी है। इसकी शिकायत अवनीश से की तो वह आनाकानी करने लगा। रुपये मांगने पर जालसाज बार-बार समय दे रहा था। दबाव बनाने पर जालसाज ने जान से मारने की धमकी दी। सुनील की तहरीर पर हाटा पुलिस ने जालसाज अवनीश और इसके रिश्तेदार देवरिया जिले के पैकौली निवासी ब्यास और इसकी पत्नी प्रभावती पर धोखाध़ड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed