फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 overhead tanks will be made

12 निकायों में बनाए जाएंगे नए ओवरहेड टैंक, शुरू हुआ सर्वे

Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
12 overhead tanks will be made
12 निकायों में बनाए जाएंगे नए ओवरहेड टैंक, शुरू हुआ सर्वे
विज्ञापन

पडरौना। जल निगम (शहरी) की तरफ से नगरीय क्षेत्रों में हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। सभी 12 निकायों में जहां भी ओवरहेड टैंक नहीं हैं, वहां पानी की खपत के अनुसार ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू करा दिया गया है।
जनपद में पहले एक नगरपालिका और छह नगर पंचायतें थीं। उसके बाद कसया और हाटा नगर पंचायतों का विस्तार कर नगरपपालिका बना दिया गया। कसया का नाम बदलकर कुशीनगर नगरपालिका कर दिया गया। इससे न केवल इनका दायरा बढ़ा, बल्कि नगरवासियों की संख्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

इधर दो साल पहले सुकरौली, दुदही, फाजिलनगर, छितौनी और तमकुहीराज भी नई नगर पंचायतें गठित हो गईं। जिले में सीमा विस्तार कर नगरपालिका और नगर पंचायतों का गठन तो कर दिया गया था, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी थीं। उनमें पेयजल प्रमुख समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिगम (शहरी) की तरफ से अब इन नगर पंचायतों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। प्रत्येक गली और मोहल्ले में सर्वे कर प्रति परिवार पानी की खपत का आकलन करना है। सर्वे में यह भी शामिल है कि पेयजल आपूर्ति के लिए कितनी पाइप और कितने लीटर पानी की आवश्यकता होगी, इस तरह के बिंदु भी शामिल हैं।
गलियों और रास्तों का नक्शा भी बनाया जा रहा है। प्रति व्यक्ति 135 लीटर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति पानी की खपत होने का मानक निर्धारित किया गया है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी। विभाग का अनुमान है कि इन सभी नगरीय क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कोट
जनपद के सभी 12 नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। प्रत्येक परिवार में पानी की कितनी खपत है और उसमें सदस्यों की संख्या कितनी है, इसका पता लगाया जा रहा है। गलियों और रास्तों का नक्शा भी बनाया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट नगर विकास विभाग को भेजी जाएगी।
अनिल कुमार गौड़, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed