फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 couples got married legally

Kushinagar News: विधि-विधान से एक-दूजे के हुए 11 जोड़े

Tue, 30 Jan 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
11 couples got married legally
बनकटा बाजार। बाज़ार स्थित शिवमंदिर परिसर में सोमवार को पूर्वांचल सेवा संस्थान की तरफ से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक रीति रिवाज से 11 युगल जोड़ाें का विवाह हुआ। इसके बाद उन्हें गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह वर पक्ष के लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। बरात का पारंपरिक तरीके से स्वागत कर वर-बधू को विवाह मंडप में ले जाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल्याणपुर बिहार निवासी रिंकी कुमारी की श्रीराम शेरपुर कुशीनगर से, कोइलसवा बुजुर्ग निवासी कुमारी सोना की मैरवा गोपालगंज निवासी रामू से, बनकटा बाजार कुशीनगर निवासी कुमारी रामावती की पिंटू कुमार हरिहरपुर कुशीनगर से, चौरखिया कुट्टी गोपालगंज की कुमारी रिंकू की गोपालगंज चैलवा भारपत्तिया निवासी अक्षय राजभर से, बंटैल फाजिलनगर निवासी कुमारी अंजली की पकड़ी खुर्द गोपालगंज निकेश राजभर से, भैसा डाबर देवरिया निवासी कुमारी अंजली की गोरखपुर बैदौली महुआ निवासी धर्मगुप्त से, बलियवा कुशीनगर निवासी कुमारी मिंटू की देवरिया बैकुंठपुर निवासी मुन्नी लाल से, कनौरा निवासी कुमारी अमीषा की गुरुच घाट के निवासी सतीश साहनी से, मतौली निवासी कुमारी जीरा की विशुनपुरा निवासी छटू से, कोइरीपट्टी निवासी कुमारी नीलम की पगरा प्रसाद गिरी टोला निवासी उपेंद्र कुमार से शादी कराई गई। हिंदू जोड़ों का विवाह पंडित अखिलेश पांडेय व प्रदीप त्रिपाठी और बौद्ध जोड़े का विवाह बौद्ध भिक्षु धर्मवीर ने कराया। संचालन केशव यादव व मैतुल मस्ताना ने किया। अंत में आयोजक रामसूचित कुशवाहा व प्रभुनाथ शुक्ला ने नवविवाहित युगल जोड़ों को गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। इसके पूर्व फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, केशव यादव, सत्यम शुक्ला, डाॅ. अजय शाही, रविंद्र वर्मा, रूबी किन्नर, लाखीचंद यादव, ग्राम प्रधान नवी रसूल, संजय चौरसिया, संजय यादव, मधुबन सिंह, सुरेश प्रसाद, नंदलाल विद्रोही, मैनेजर गुप्ता, रामबहाल कुशवाहा, अमिताभ मिश्रा आदि ने वर-बधू को सुखी दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

इस दौरान विशुन गुप्ता, रामेश्वर यादव, चंद्रिका यादव, सत्येंद्र शुक्ला, नवी रसूल, केशव यादव, सुरेंद्र चौरासिया,, मुन्ना कुशवाहा, बैजनाथ यादव, मिन्हाज खान, महेंद्र यादव, महेंद्र गौड़, आधा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed