{"_id":"62431cda4448a1428746c62c","slug":"youth-killed-in-face-to-face-collision-of-bikes-three-serious-kaushambi-news-ald329764587","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
Youth killed in face-to-face collision of bikes, three serious
कोखराज कोतवाली के असवां गांव के समीप मंगलवार दोपहर बाइकों की आमने-सामने से हुई भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सभी की हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोखराज कोतवाली के असवां गांव का चंद्र भूषण (30) मंगलवार दोपहर अपने साथी राहुल के साथ बाइक से परसरा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह लोग असवां गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार फरीदपुर निवासी मुकल प्रजापति व आसिफ से टक्कर हो गई। हादसे में सभी सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी राहुल, मुकल व आसिफ की भी हालत नाजुक थी, इसलिए सभी को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर चंद्रभूषण की मौत से परिजनों में कोहराम है। देर शाम पुलिस ने चंद्रभूषण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।