फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young woman, upset with her family, climbed a mobile tower; police brought her down safely.

Kaushambi News: घरवालों से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young woman, upset with her family, climbed a mobile tower; police brought her down safely.
सिकंदरपुर बजहा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। स्रोत: सोशल मीडिया
संदीपनघाट क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को एक युवती प्रेम विवाह की बात पर घरवालों से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

चरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली यह युवती शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे सिकंदरपुर बजहा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी थी। घरवालों से उसकी नाराजगी प्रेम विवाह को लेकर थी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संदीपनघाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर भी पुलिस टीम के साथ वहां मौजूद थे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे युवती को सकुशल नीचे उतारा गया।

पुलिस ने युवती को थाने ले जाकर पूछताछ की
थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि युवती को टावर से सुरक्षित उतार लिया गया है। मौके पर उसकी बड़ी बहन और भाई भी आ गए थे। पुलिस युवती को उसके घरवालों के साथ थाने ले गई। इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सिकंदरपुर बजहा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। स्रोत: सोशल मीडिया

सिकंदरपुर बजहा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed