फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sunita Saroj, a daughter of Kaushambi, won silver at the National Athletics Championships.

Kaushambi News: कौशाम्बी की बेटी सुनीता सरोज ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स में रजत जीता

Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 17 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Sunita Saroj, a daughter of Kaushambi, won silver at the National Athletics Championships.
कार में ​खिलाड़ी सुनीता व मां गुरु देई देवी का लोगों ने किया स्वागत। स्रोत: स्वयं
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित बरई बंधवा गांव की सुनीता सरोज ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने जयपुर में आयोजित छठी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 में महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर देश का ही नहीं, जिले का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सुनीता की इस सफलता से परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है। स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी की खिलाड़ी सुनीता को कोच संदीप कुमार और खेलो इंडिया से जुड़े कोच रुस्तम खान का मार्गदर्शन मिला। नियमित अभ्यास, मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने यह राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

ओलंपिक संघ कौशाम्बी के अध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने सुनीता को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया। उपक्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू ने भी सुनीता की उपलब्धि को सराहा। सुनीता की मां गुरु देई देवी और पिता चुन्नी लाल ने बेटी की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा
सुनीता की यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं। उनके कोच संदीप कुमार और रुस्तम खान ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन दिया। सुनीता ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम पाया है। यह उपलब्धि कौशाम्बी जिले के खेल जगत के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed