{"_id":"5d7d3e5e8ebc3e93a76fe844","slug":"young-man-uploaded-photo-with-tamancha-on-facebook-kaushambi-news-ald25489869","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर तमंचे के साथ युवक ने अपलोड की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर तमंचे के साथ युवक ने अपलोड की फोटो
विज्ञापन
Young man uploaded photo with Tamancha on Facebook
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर तमंचे के साथ युवक ने अपलोड की फोटो
लिखा, हम तो पहले से बिगड़े हुए हैं, हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा
एसपी के निर्देश पर जांच में जुटी साइबर सेल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के जीवनगंज गांव में रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार को फेसबुक पर तमंचे के साथ अपनी फोटो अपलोड की। चित्र परिचय में लिखा कि हम तो पहले से बिगड़े हुए हैं, हमारा कोई क्या बिगाड़ लेगा। फोटो वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर साइबर सेल ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
नरेंद्र सिंह के नाम पर बनी इस फेसबुक आईडी पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे तमंचे वाली फोटो अपलोड की गई। कुछ ही देर में फोटो सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वायरल हो गई। वायरल फोटो पर एसपी प्रदीप गुप्ता की नजर पड़ी तो उनका पारा गरम हो गया। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंप दी। शुरूआती जांच में इतना पता चल गया है कि युवक कोखराज इलाके के जीवनगंज का रहने वाला है। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही साफ होगा कि युवक खुद आईडी चलाता है अथवा किसी ने उसकी आईडी का दुरुपयोग किया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जांच में आरोप सही होने पर एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।