{"_id":"69430d2f235beef0f6068a9c","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-a-two-wheeler-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133773-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत
Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
सुषमा देवी की फाइल फोटो
सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नंबर 5 निवासी जानकीपुर की सुषमा देवी (56) की मंगलवार को शाम बाइक की टक्कर से मौत हो गई। सुषमा देवी अपनी रोजमर्रा के काम से घर से बाहर निकली थीं। परिजनों के अनुसार, पीछे से दोपहिया वाहन चालक ने महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला घायल हो गई। घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल फैल गया। पड़ोसियों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।