फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   woman died Eat poison on the House of the tantrik, she was troubled kidnapping her daughter

कौशाम्बी : तांत्रिक की चौखट पर महिला ने जहर खाकर दे दी जान, तांत्रिक पर दर्ज कराया था बेटी के अपहरण का केस

Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 11:35 AM IST
सार

पूरामुफ्ती के लाल बिहारा निवासी मदन लाल ने बताया कि सालभर से उसका परिवार समेत पिपरी के निजामपुर पुरैनी गांव में राजू के घर अक्सर आना जाना होता है। राजू झाड़फूंक का काम करता है। मदन लाल के मुताबिक एक महीना पहले तांत्रिक उसकी 16 वर्षीय बेटी को कहीं लेकर चला गया था।

विज्ञापन
woman died Eat poison on the House of the tantrik, she was troubled kidnapping her daughter
महिला की मत के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पिपरी के निजामपुर पुरैनी गांव में एक तांत्रिक के घर समझौते के लिए गई एक महिला की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। मृतका के पति ने तांत्रिक पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, उसने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन


पूरामुफ्ती के लाल बिहारा निवासी मदन लाल ने बताया कि सालभर से उसका परिवार समेत पिपरी के निजामपुर पुरैनी गांव में राजू के घर अक्सर आना जाना होता है। राजू झाड़फूंक का काम करता है। मदन लाल के मुताबिक एक महीना पहले तांत्रिक उसकी 16 वर्षीय बेटी को कहीं लेकर चला गया था। जिसका मुकदमा भी उसने पिपरी कोतवाली में पंजीकृत कराया है। आरोप है कि राजू ने रविवार सुबह उसकी पत्नी रूबी (38) को उसी मुकदमे में समझौता कर बेटी को लौटाने की बात फोन पर कहकर निजामपुर पुरैनी गांव बुलाया था।
विज्ञापन


 

राजू के फोन करने पर रूबी घर से सुबह आठ बजे निजामपुर पुरैनी गांव के लिए निकली थी। दो घंटे बाद सुबह 10 बजे राजू की पत्नी गुड़िया ने फोन कर उसे बताया कि यहां रूबी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना के बाद वह पहुंचा तो रूबी उल्टियां करते हुए तड़प रही थी। जबकि तांत्रिक राजू घर पर मौजूद नहीं था। आनन फानन वह पत्नी को पूरामुफ्ती के एक निजी अस्पताल ले गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर दिया।

बताया कि प्रयागराज ले जाते समय शाम करीब चार बजे रास्ते में ही उसकी सांसे थम गई। मृतका के पति ने पुलिस को सूचना देकर जहर खिलाकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण की जानकारी हो पाएगी। फिलहाल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ चायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed