फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman accused of sacrificing son and husband dies in the desire to become rich through tantra-mantra

तंत्र-मंत्र के जरिए अमीर बनने की हसरत में बेटे व पति की बलि देने की आरोपी महिला ने दम तोड़ा

Sat, 13 Mar 2021 12:29 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of sacrificing son and husband dies in the desire to become rich through tantra-mantra
तंत्र-मंत्र के जरिए अमीर बनने की हसरत में पति व बेटे की बलि देकर सनसनी फैलाने की आरोपी महिला ने शुक्रवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीमारी की हालत में जेल प्रशासन ने उसे आठ मार्च को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला की मौत की सूचना के बाद परिवार के लोग शव लेने नहीं गए।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के चायल कस्बा निवासी नौसे उर्फ वकील अहमद (30) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह पत्नी गुलनाज बानो और तीन बच्चे अनवर (4), वाजिहा खातून (6) व ढाई माह की मासूम बेटी मायरा खातून के साथ मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन

कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में वह परिवार के साथ घर लौट आया। नौसे ने परिवार के भरण-पोषण के लिए चायल में ही सिलाई का काम शुरू किया। इसी बीच नौसे की तबीयत खराब रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नौसे ने तांत्रिक साढ़ू बबलू अहमद निवासी बेगम सराय मुंडेरा के संपर्क किया। 18 नवंबर 2020 को नौसे का साढू अपनी पत्नी व सास के साथ उसके घर चायल आया था। 20 नवंबर की रात नौसे के घर से कराहने की आवाज सुनाई पड़ी तो पड़ोसियों को शक हुआ। लोगों की सूचना पर भोर में पुलिस पहुंची तो घर के अंदर नौसे व उसके बेटे अनवर की लाश मिली।
शवों के पास उसकी पत्नी गुलनाज बदहवाश बैठी थी। तंत्र-मंत्र के लिए पिता-पुत्र की बलि देने की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में ही तंत्र-मंत्र के कारण बलि देने की बात पता चली। इस दौरान पुलिस ने गुलनाज को एक अस्पताल में भर्ती कराया। सामान्य होने के बाद उसने अपनी बहन व बहनोई के साथ मिलकर पति और बेटे के बलि देने की बात कुबूल की।
गुलनाज ने पुलिस को बताया था कि रोजगार व नौसे की बीमारी से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इस पर उसके बहनोई ने तंत्र-मंत्र से सब कुछ ठीक करने की कही। बेटे अनवर पर तंत्र-मंत्र किया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई। इस बीच बहनोई ने कहा कि नौसे की थोड़ी सी आंत निकालकर लगाने से दोनों बच जाएंगे।

आंत निकालने के फेर में नौसे भी चल बसा। वारदात में पुलिस ने गुलनाज, उसकी बहन व बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा। जेल में बीते दिनों गुलनाज की तबीयत खराब हो गई। आठ मार्च को जेल प्रशासन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में शुक्रवार को गुलनाज की मौत हो गई।
विचाराधीन बंदी के मौत की सूचना मिली है। हालांकि, जेल प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मामले का पता लगाया जा रहा है।
श्यामकांत, सीओ चायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed