{"_id":"6998b1bb774766bd0f075d0c","slug":"water-tank-construction-not-completed-in-three-years-villagers-upset-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-136862-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तीन साल में नहीं पूरा हुआ पानी टंकी निर्माण, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तीन साल में नहीं पूरा हुआ पानी टंकी निर्माण, ग्रामीण परेशान
Sat, 21 Feb 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
कडा ब्लॉक के डोरमा गांव में बनी पानी टंकी। संवाद
- फोटो : मृतक महिला।
कडा ब्लांक के डोरमा गांव में जल जीवन मिशन के तहत तीन साल पहले शुरू हुआ टंकी निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों को पेयजल की समस्या के साथ खराब हो चुके रास्तों पर आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल निगम के अधिकारी बजट का समय पर न मिलाना परियोजना में देरी होना बता रहे हैं।
डोरमा ग्राम पंचायत के साथ मजरों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 में पांच करोड़ की लागत से कार्यदाई संस्था कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा टांकी निर्माण शुरू कराया गया। इस दौरान पांच हजार किलोमीटर की टंकी स्थापित कर आबादी में पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइपलाइन डाली गई है। जिसमें इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
परियोजना को पूरी कर पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए 2025 का समय निर्धारित किया गया था लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंचाने के लिए भले ही दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत में तो टंकी निर्माण का कार्य पूरा ही नहीं हुआ है। वहीं, पाइपलाइन डालने के बाद रास्तों को सही नहीं कराया गया जिससे मुसीबत बनी हुई है। - अभिषेक सोनकर
विज्ञापन
गांव में लगे हैंडपंप गर्मी के दिनों में पानी देना बंद कर देते हैं जिससे पेयजल की समस्या बनी रहती है वहीं, मौजूदा समय में दर्जन भर खराब पड़े हैं। जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।-- - शैलेंद्र कुमार
परियोजना को पूरा करने के लिए समय पर बजट न मिलने के चलते निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। खोदे गए रास्तों को सही करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी समस्या हो रही है तो समाधान किया जाएगा। जयपाल सिंह, अविशाषी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
डोरमा ग्राम पंचायत के साथ मजरों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023 में पांच करोड़ की लागत से कार्यदाई संस्था कल्पतरु प्रोजेक्ट इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा टांकी निर्माण शुरू कराया गया। इस दौरान पांच हजार किलोमीटर की टंकी स्थापित कर आबादी में पानी पहुंचाने के लिए भूमिगत पाइपलाइन डाली गई है। जिसमें इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
परियोजना को पूरी कर पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए 2025 का समय निर्धारित किया गया था लेकिन इसके बाद भी आपूर्ति नहीं हो रही है।
जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंचाने के लिए भले ही दावे किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत में तो टंकी निर्माण का कार्य पूरा ही नहीं हुआ है। वहीं, पाइपलाइन डालने के बाद रास्तों को सही नहीं कराया गया जिससे मुसीबत बनी हुई है। - अभिषेक सोनकर
विज्ञापन
गांव में लगे हैंडपंप गर्मी के दिनों में पानी देना बंद कर देते हैं जिससे पेयजल की समस्या बनी रहती है वहीं, मौजूदा समय में दर्जन भर खराब पड़े हैं। जिनकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
परियोजना को पूरा करने के लिए समय पर बजट न मिलने के चलते निर्माण कार्य धीमा चल रहा है। खोदे गए रास्तों को सही करने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी समस्या हो रही है तो समाधान किया जाएगा। जयपाल सिंह, अविशाषी अभियंता जल निगम

कडा ब्लॉक के डोरमा गांव में बनी पानी टंकी। संवाद- फोटो : मृतक महिला।