फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   water problem villegers in kaushambi

बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 16 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
water problem villegers in kaushambi
other
 विकास खंड नेवादा के मुस्तफाबाद मजरा पिपरहा के ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझ रहे हैं। गांव में लगे सभी हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। बूंद-बूंद पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी नेवादा से की। इसके बावजूद एक भी हैंडपंप का रिबोर नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद गांव की आबादी एक हजार से अधिक है। ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए छह हैंडपंप लगवाए गए हैं। गांव में लगे सभी हैंडपंपों ने सप्ताह भर से पानी देना बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों के समक्ष बूंद-बूंद पानी का संकट खड़ा हो गया है। गांव के रमाशंकर, अवधेश कुमार, लाल चंद्र, मोनू कुमार, दिनेश, रंजीत आदि ने समस्या की शिकायत खंड विकास अधिकारी नेवादा से की। बीडीओ को बताया कि उन्हें पेयजल जुटाने के लिए खेतों में लगे नलकूपों तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या को देखते हुए खराब हैंडपंपों का रिबोर कराने और दो नए हैंडपंप लगवाने की मांग की है। बीडीओ ने ग्रामीणों को हैंडपंपों के रिबोर कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


सरायअकिल कस्बे के फकीराबाद चौराहे पर लगे दो हैंडपंप ने शनिवार को पानी देना बंद कर दिया। हैंडपंपों के खराब होने से राहगीरों को पेयजल के संकट से जूझना पड़ रहा है। रविवार को चौराहे पर चिलचिलाती धूप में राहगीर प्यास से हांफते नजर आए। गला तर करने के लिए उन्हें जलपान की दुकानों से मजबूरन खरीदारी करनी पड़ रही है या फिर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से खराब हुए हैंडपंपों को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed