फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   viswakarma pooja

कल-कारखानों में आस्था के साथ पूजे गए भगवान शिल्पी

Wed, 18 Sep 2019 01:37 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
viswakarma pooja
मंझनपुर। दोआबा में विश्वकर्मा जयंती पूरी आस्था और विश्वास के साथ मनाई गई। इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजे गए। खास तौर पर कल-कारखानों में उनकी उपासना की गई।
विज्ञापन

सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। तकनीकी जगत के भगवान विश्वकर्मा की पूजा का त्योहार मंगलवार को धूप, दीप और नैवेद्य की सुगंध के बीच मनाया गया। शास्त्रों के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा का जन्म माघ शुक्ल त्रयोदशी को हुआ था। इसलिए इनको भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। वहीं, कुछ लोग उन्हें ब्रम्हा के मानस पुत्र के रूप में भी जानते हैं।
विज्ञापन

विश्वकर्मा को दुनिया के पहले वास्तुकार ही नहीं इंजीनियर की भी उपाधि दी गई है। भगवान विश्वकर्मा के बारे में बताया गया है कि यह देवताओं के अस्त्र-शस्त्र, महल और आभूषण आदि बनाने का काम करते हैं। मंगलवार को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर जिले भर में फैक्ट्रियों, ऑफिसों तथा उद्योगों में लगी हुई मशीनों की पूजा की गई। ओसा स्थित निजी गेस्ट हाउस में विश्वकर्मा समाज की ओर से पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूजा के बाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मोहन प्रसाद वर्मा ने सभी से भगवान विश्वकर्मा के पदचिन्हों पर चलने की अपील की। विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद विश्वकर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर अशोक विश्वकर्मा, संजय वर्मा, दीपक वर्मा, उमेश विश्वकर्मा, रामबाबू विश्वकर्मा, रामचंद्र विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे। बैशकांटी विद्युत उनकेन्द्र में अवर अभियंता विनम्र पटेल, उप खंड अधिकारी धीरज यादव आदि ने मशीनों की पूजा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य उपकेन्द्रों में भी अवर अभियंताओं ने मशीनों का पूजन किया। पश्चिमशरीरा दंगल मैदान स्थित विश्वकर्मा मंदिर में बद्री विश्वकर्मा, कल्लू विश्वकर्मा व शिवमंगल विश्वकर्मा आदि ने पूजन कराने के साथ ही प्रसाद वितरण कराया। म्योहर गांव स्थित आईटीआई कॉलेज में प्रबंधक अनुग्रह नारायण सिंह ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। साथ ही शिक्षकों ने पौधरोपण किया। लोक कलाकारों तथा छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कर्यक्रम पेश किए। इस मौके पर आकाश, आशीष, संतोष कुमार, रामसूरत, पायल, राज केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed