फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Vidya Bharti defeated Stadium by 30 runs in the final

Kaushambi News: फाइनल में विद्या भारती ने स्टेडियम को 30 रनों से हराया

Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 24 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti defeated Stadium by 30 runs in the final
मंझनपुर। जिला स्टेडियम में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्या भारती की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मैच एटीएस करारी और विद्या भारती के बीच खेला गया। एटीएस की टीम आठ ओवर में 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। विद्या भारती ने सात ओवर में 61 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मुकाबला स्टेडियम बी व एसएवी सैनी के बीच खेला गया।

एसएवी ने पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम बी की टीम 34 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सेमीफाइनल मैच में विद्या भारती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएवी सैनी की टीम 36 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला स्टेडियम ए व विद्या भारती के बीच खेला गया। विद्या भारती ने स्टेडियम को 30 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी, कैलाश प्रधान, जितेंद्र सिंह, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार, हॉकी प्रशिक्षक हिमांशु पाल, स्कोरर शरद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed