{"_id":"60539e1f8ebc3ed833000715","slug":"varanasi-grocery-merchant-s-bag-full-of-40-lakh-cash-missing-from-bus-kaushambi-news-ald3020268109","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के किराना व्यापारी का 40 लाख नकदी से भरा बैग बस से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के किराना व्यापारी का 40 लाख नकदी से भरा बैग बस से गायब
विज्ञापन
Varanasi grocery merchant's bag full of 40 lakh cash missing from bus
कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा के समीप हाईवे पर वारणसी के किराना व्यापारी का लाखों से भरा बैग टूरिस्ट बस से गायब हो गया। व्यापारी का कर्मचारी जीरा खरीदने वाराणसी से जयपुर जा रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बस के चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वारदात के 24 घंटे बाद पुलिस मामले में किसी तरह की तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
गुजरात प्रांत निवासी राकेश कुमार का कहना है कि वह वाराणसी के एक किराना व्यापारी के यहां नौकरी करता है। व्यापारी से 40 लाख रुपये लेकर वह बुधवार को महालक्ष्मी ट्रैवल्स की बस में सवार होकर जयपुर जीरा खरीदने जा रहा था। रास्ते में कोखराज कोतवाली के सकाढ़ा गांव के समीप हाईवे किनारे होटल पर बस रुकी तो राकेश भी नास्ता करने के लिए उतर गया।
चंद मिनट बाद लौटने पर रुपयों से भरा बैग बस से गायब देख राकेश के होश उड़ गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही कोखराज इंस्पेक्टर प्रदीप राय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस सवारियों से भरी बस कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
यहां एक-एक यात्री से पूछताछ कर उनकी फोटो आईडी लेने के बाद कोतवाल ने बस को सवारियों समेत छोड़ दिया। जबकि चालक- परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी तक व्यापारी ने कोतवाली आकर कोई तहरीर नहीं दी है। नौकर ही सामने आ रहे हैं। ऐसे में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी चालक-परिचालक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।