{"_id":"6903c5a2973927503d08ee93","slug":"uproar-over-death-of-youth-during-treatment-hospital-sealed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131927-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इलाज के दौरान युवक की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इलाज के दौरान युवक की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील
Fri, 31 Oct 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की जान गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।
जानकारी के मुताबिक, संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज निवासी राजकुमार उर्फ बल्ला (35) पुत्र स्व. मक्खन बुधवार को हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने मूरतगंज कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान डॉक्टर ने मरीज को प्रयागराज ले जाने की सलाह दी लेकिन परिजनों ने रात में जाने से इन्कार कर दिया और इलाज करने को कहा। कुछ देर बाद ही राजकुमार की मौत हो गई। सुबह जब मरीज के घर के लोग अस्पताल पहुंचे तो युवक को मृत देखकर गुस्सा फूट पड़ा।
उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी शशिकांत मिश्रा और मूरतगंज चौकी इंचार्ज अजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और हालात संभाले। वहीं, डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुशवाहा ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया। बताया कि जांच के बाद जो भी परिणाम आएंगे उसके के अनुसार कार्रवाई होगी।