फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uproar from hospital to collectorate after wife's death

Kaushambi News: विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल से कलक्ट्रेट तक हंगामा

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar from hospital to collectorate after wife's death
विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल से कलक्ट्रेट तक हंगामा
विज्ञापन

- अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने जांच कराकर कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा कोतवाली के चंपहा बाजार स्थित अस्पताल में बुधवार को ऑपरेशन के दौरान एक विवाहिता की मौत हो जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला के घरवालों ने अस्पताल संचालक पर शरीर के अंग निकाले जाने के आरोप लगाया। शव लोडर में लादकर कलक्ट्रेट तक लाया गया। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पश्चिमशरीरा कोतवाली के बौली निवासी भोरेलाल ने बताया कि 12 दिसंबर को उसने अपनी पत्नी सरोज देवी के पेट में तकलीफ होने पर चंपहा बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्चेदारी में दिक्कत बताते हुए ऑपरेशन करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद एक लाख रुपये वसूले गए। बताया गया कि दोबारा फिर से ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस ऑपरेशन के दौरान सरोज देवी की मौत हो गई। बुधवार को पीड़ित परिवार शव लोडर में रखकर कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने तहरीर लेकर सदर कोतवाली पुलिस को खबर दी। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों ने चिकित्सकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed