फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   UP Board: How to give practical exams without practicing

यूपी बोर्ड: अभ्यास किए बिना कैसे देंगे प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Fri, 04 Feb 2022 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board: How to give practical exams without practicing
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लेकर चिंतित हैं। कॉलेजों में अभी तक प्रयोगात्मक कार्य नहीं कराए गए हैं। डेढ़ महीने से कॉलेज बंद चल रहे हैं। चुनाव बाद यदि परीक्षा होती हैं तो छात्र-छात्राओं के सामने बड़ा संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी में होनी थीं लेकिन कोरोना के कारण नहीं हो सकीं। अधिकतर कॉलेजों में अभी तक छात्र-छात्राओं की फाइल तक तैयार नहीं हुई है। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के छात्र रमन ने बताया कि उसके यहां अभी तक मात्र दो प्रोजेक्ट तैयार कराए गए हैं। जबकि आठ प्रोजेक्ट शेष हैं।
विज्ञापन

हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी के छात्र देवव्रत ने बताया कि उसके यहां अभी तक प्रयोगात्मक कार्य के नाम पर कुछ नहीं कराया गया है। यदि प्रयोगात्मक परीक्षा हो जाए तो छात्र कुछ नहीं कर पाएंगे। कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा रीतू ने बताया कि उसके यहां अभी तक मात्र एक प्रोजेक्ट तैयार कराया गया है। लैब के नाम पर छात्र-छात्राओं को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रधानाचार्यों और विषय अध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वह प्रयोगात्मक कार्य समय से पूरा कराएं। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संतोष कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed