फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled truck crushes young man riding bike, dies

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

Sun, 15 Sep 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushes young man riding bike, dies
Uncontrolled truck crushes young man riding bike, dies - फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

मूरतगंज पीएचसी से ड्यूटी कर वापस लौट रहा था घर
कोखराज के परसरा मोड़ के पास शनिवार शाम हुआ हादसा
मूरतगंज। कोखराज के परसरा मोड़ के पास शनिवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वार्ड ब्वॉय को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिविर में कोहराम मचा हुआ है।

सरायअकिल कोतवाली के पहड़िया गांव निवासी रमेश चंद्र 40 पुत्र सबदिल उर्फ मैकू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में वार्ड ब्वॉय के पद पर तैनात था। वह रोजाना घर से मूरतगंज ड्यूटी के लिए आवागमन करता था। हमेशा की तरह शनिवार की शाम भी ड्यूटी से छूटने के बाद रमेश बाइक से घर जा रहा था। शाम तकरीबन छह बजे कोखराज कोतवाली के परसरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। उधर, हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन एंबुलेंश की मदद से रमेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed