फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrolled tractor crushes bike riders, one killed, two injured

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor crushes bike riders, one killed, two injured
Uncontrolled tractor crushes bike riders, one killed, two injured
पूरामुफ्ती इलाके के सरवा-बरवा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के मंदर मोड़ निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र सूर्यबली बृहस्पतिवार को किसी काम से प्रयागराज जिले के धूमनगंज स्थित झलवा गया था। शाम को करीब सात बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ अनिल कुमार पुत्र सुरेश व गांव के ही नीरज पुत्र राम सिंह भी थे।
विज्ञापन

तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक नीरज चला रहा था। जैसे ही तीनों सरवा-बरवा गांव स्थित अस्पताल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर अनिल को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देख स्थानीय लोग एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नीरज और अनिल को इलाज के लिए प्रयागराज के निजी अस्पताल भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
सरायअकिल के मौलवीगंज राजा तालाब निवासी राजू (18) साथी छोटू के साथ बाइक से बुधवार की शाम तिल्हापुर मोड़ जा रहा था। जैसे ही दोनों युवक सरायअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया गांव के समीप पहुंचे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही राजू की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed