फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable truck hit the bike, the young man died

बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck hit the bike, the young man died
बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो अन्य साथी भी घायल
हाईवे में कोखराज के टेढ़ीमोड के समीप हुआ हादसा
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र में टेढ़ीमोड के समीप हाईवे पर शुक्रवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो साथी घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोखराज के जरौंहापर गांव निवासी रामनरेश (40) खेती कर परिवार का गुजारा करता था। शुक्रवार को वह कानपुर के घाटमपुर निवासी सुधीर सिंह और प्रदीप कुमार के साथ बाइक से सदर कोतवाली के बेला फतेहपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में कोखराज के टेढ़ीमोड के समीप डायवर्जन की वजह से उनकी बाइक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा रामनरेश ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि सुधीर सिंह और प्रदीप कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed