फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two youth died in a road accident, bike riders collided with a water tanker standing on the side of the road

Kaushambi : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, सड़क के किनारे खड़े पानी के टैंकर से टकराए बाइक सवार

Sun, 13 Aug 2023 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Aug 2023 04:22 PM IST
सार

सैनी थाना क्षेत्र के गरई रोड पर पक्की बगिया के पास सड़क के किनारे पानी का टैंकर खड़ा था। रविवार को दोपहर में तेज रफ्तार से आ रही बाइक असंतुलित होकर टैंकर से टकरा गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। घटना स्थल पर हुई तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए।

विज्ञापन
Two youth died in a road accident, bike riders collided with a water tanker standing on the side of the road
accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के समीप सिराथू के कस्बे के कालाकांकर मार्ग पर खड़े टैंकर में दो बाइक सवार टकरा गए हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने युवकों की शिनाख्त कर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 

सैनी कोतवाली क्षेत्र के निदूरा गांव निवासी सूरज पटेल (3) पुत्र वीरेंद्र पड़ोस के शिव चरण (15) पुत्र राजकुमार के साथ रविवार को बाइक से सिराथू जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव के समीप सिराथू कस्बे के कालाकांकर रोड पर पहुंचे तभी सामने खड़े पानी के टैंकर से टकरा गए। 

विज्ञापन

 

हादसा देख आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिराथू चौकी प्रभारी चंदन सिंह मायफोर्स के मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना परिजनों को दिया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed