फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two real brothers had committed burglary in BOB Ajuha branch, one arrested

Kaushambi News: दो सगे भाइयों ने बीओबी अजुहा शाखा में की थी सेंधमारी, एक गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 25 Jan 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers had committed burglary in BOB Ajuha branch, one arrested
टांडा गांव में चोरी बाद रोती महिला। संवाद
सैनी कोतवाली पुलिस ने तीन माह पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की अजुहा शाखा में सेंध लगाकर चोरी की घटना का खुलासा कर लिया है। चोरी सगे भाइयाें ने की थी। बुधवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।, जबकि दूसरा भाई अभी फरार है।
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की अजुहा शाखा में 30 अक्तूबर की रात सेंध लगाकर चोर एक टैबलेट व कुछ अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण उठा ले गए थे। अगले दिन सुबह बैंक में चोरी की जानकारी हो सकी थी। पुलिस के आला अफसरों ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना करने के बाद शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें एक युवक बैंक के अंदर जाता दिखाई दिया था। तमाम कोशिश के बाद युवक की पहचान नांदेमई निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने अनुज को उसके घर से गिरफ्तार कर घटना के बाबत पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। बताया कि उसने अपने भाई विवेक कुमार के साथ घटना को अंजाम दिया था। लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब चोरी किए गए टैब के साथ विवेक की तलाश कर रही है।


सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
अजुहा। सैनी कोतवाली के टांडा गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर नकदी-जेवर समेत कई लाख का सामान पार कर दिया। सूचना के बाद पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
टांडा निवासी सुनील कुमार मिश्रा गुजरात में ट्रक ड्राइवरी करता है। गांव में उसकी पत्नी-बच्चों के साथ रहती है। 20 जनवरी को पत्नी मनोरमा मिश्र बच्चों के साथ अपने मायके ओसा चली गई थी। मंगलवार को शाम घर वापस लौट दरवाजे का गेट खोलकर जब वह दूसरे मंजिल पर गई तो टूटा ताला देख उसके होश उड़ गए।

भीतर पहुंचने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्से का भी ताला टूटा था। मनोरमा ने बताया कि 13 हजार नकदी के साथ उसके कई लाख रुपये कीमती सोने-चांदी के गहने चोर ले गए हैं। पीड़िता की तहरीर पर अजुहा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया।

टांडा गांव में चोरी बाद रोती महिला।        संवाद

टांडा गांव में चोरी बाद रोती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed