फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two people were injured when the miscreants attacked them with an axe.

Kaushambi News: दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two people were injured when the miscreants attacked them with an axe.
सदर कोतवाली के हिसामपुर बहरेमऊ गांव में खेत में बकरी घुसने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर कुल्हाड़ी और राड से हमला कर दिया। इससे किसान को चोटें आईं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हिसामपुर बहरेमऊ निवासी रामहित यादव का खोरा गांव में लगभग तीन बीघा खेत है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे खेत में गेहूं की मड़ाई का काम चल रहा था। आरोप है कि इस बीच गांव के एक व्यक्ति की बकरी वहां आ गई। फसल को नुकसान करने लगी। रामहित ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर बकरी चराने वाले ने गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही फोन कर अन्य लोगों को बुला लिया। साथ आए लोगों ने रामहित पर हमले का प्रयास किया। इसी बीच परिवार में अजय व अभय सामने आ गए। इससे दोनों को चोटें आ गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed