{"_id":"5e502f198ebc3ec4a70a2d47","slug":"two-died-due-to-lightning-in-paschimari-and-charwa-area-two-scorched-kaushambi-news-ald2690688126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
कैटाटुम्बो लाइटनिंग
- फोटो : Social media
दोआबा में शुक्रवार सुबह बरसात के दौरान बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बालक झुलस गए। इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया।
पश्चिमशरीरा इलाके के सेंगरहा गांव का हीरालाल खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार सुबह उसका करीब आठ वर्षीय बेटा सत्यम पाल महाशिवरात्रि के मौके पर बेलपत्र तोड़ने के लिए अपने साथी अभय पाल (10) पुत्र भानु पाल और अंकुश पाल (7) पुत्र बृजेश पाल के साथ पड़ोसी गांव डूड़ी गया था। वहां बाग में पहुंचते ही अचानक बरसात के बीच बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अभय तथा अंकुश झुलस गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने अभय और अंकुश को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने अंकुश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ चरवा इलाके के सझिया गांव की विमला देवी (45) पत्नी भैया लाल सुबह गोबर फेंकने खेत की ओर गई थी। इसी बीच बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। पुलिस ने विमला का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।