फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two bike riders died after being crushed by an uncontrollable dumper

बेकाबू डंपर से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sat, 02 Apr 2022 08:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died after being crushed by an uncontrollable dumper
सैनी कोतवाली के सिराथू रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। खून से लथपथ तड़प रहे युवकों को राहगीरों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। दोपहर बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के बड़ी अढ़ौली गांव का चंद्रशेखर (38) व पड़ोसी लालचंद्र (19) शनिवार भोर में पांच बजे बाइक से कड़ा स्थित शक्तिपीठ मां शीतला धाम दर्शन करने जा रहे थे। जैसे ही दोनों सिराथू रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद चंद्रशेखर व लालचंद्र खून से लथपथ होकर तड़प रहे थे।
विज्ञापन

राहगीरों ने उनकी हालत देखकर तत्काल सिराथू पुलिस चौकी को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद महेवाघाट कोतवाली पुलिस को खबर देकर मृतक के घरवालों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाते ही परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सैनी तेज प्रताप सिंह का कहना है शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने घटना की तहरीर नहीं दी है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर का इकलौता चिराग था लालचंद्र
बड़ी अढ़ौली गांव निवासी छेदीलाल के तीन बेटियों के बाद लालचंद्र हुआ था। बेटियों की शादी हो चुकी है। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही छेदीलाल को जवान बेटे की मौत की जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गए। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। आंखों से सिर्फ आंसू की धार बह रही थी। जिस बेटे को कुछ देर पहले प्रसाद व मेला देखने के लिए पैसा देकर हंसी-खुशी विदा किया उसी की मौत हो जाने की खबर से वह स्तब्ध थे।

तीन बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
चंद्रशेखर अपने घर का अकेला कमाने वाला है। उसके तीन बच्चे अमन, चमन व बेटी पायल है। बड़े बेटे अमन की उम्र अभी पांच साल की है। चंद्रशेखर की मौत से उसके घर में भी कोहराम मचा है। घटना की जानकारी होने पर चंद्रशेखर के यहां शोक जताने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed