{"_id":"5f00d3f08ebc3ea07c4ec2d7","slug":"trying-to-spoil-harmony-by-firing-air-kaushambi-news-ald2801772140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई फायरिंग कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई फायरिंग कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने दूसरे वर्ग के खिलाफ जानलेवा हमले की दी तहरीर
पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कर रही मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सनई पर मजरा गुआरा तैयबपुर गांव में शुक्रवार शाम अराजकतत्वों ने हवाई फायरिंग कर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। पुलिस को एक पक्ष ने दूसरे वर्ग के लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दी। पुलिस फिलहाल दोनों पक्ष को कोतवाली ले गई।
सनईपर गांव निवासी लालचंद्र का गांव में ही दूसरे वर्ग के एक व्यक्ति विवाद है। शुक्रवार शाम गांव के बाहर किसी ने कई राउंड फायरिंग की। इस पर लालचंद्र ने पुलिस को फोन कर खुद पर जानलेवा हमला किए जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस लालचंद्र व दूसरे वर्ग के एक व्यक्ति को कोतवाली ले गई। दोनों पक्ष से पूछताछ की जा रही है। लालचंद्र का कहना था कि उसके दुश्मन ने भाड़े के लोगों को बुलाकर उसकी हत्या कराने के लिए हमला कराया। जबकि दूसरे पक्ष का कहना है वह अपने घर में था। उसे फायरिंग के बारे में जानकारी नहीं है। इस बाबत इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश है। फायरिंग की घटना हुई है। पर फायरिंग किसने व किस मकसद से किया? यह स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।