फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Treatment is being done in CHC by two doctors instead of six, ultrasound machine is gathering dust

Kaushambi News: छह के बजाय दो डाक्टर के भरोसे सीएचसी में हो रहा इलाज, धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन

Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 23 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Treatment is being done in CHC by two doctors instead of six, ultrasound machine is gathering dust
सीएचसी सिराथू में महिला ओपीडी में चिकित्सक की कुर्सी खाली इलाज के लिए बैठी महिलाएंजनरल ओपीडी म
सिराथू। सीएचसी में छह चिकित्सकों के बजाय दो के भरोसे इलाज की व्यवस्था चल रही है। ऐसे में क्षेत्र से पहुंचे मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही बिना रेडियोलॉजिस्ट के अल्ट्रासाउंड मशीन भी धूल फांक रही है। दंत चिकित्सक के लंबे अवकाश पर होने के साथ महिला डॉक्टर नियमित रूप से नहीं रहती हैं जिससे प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करना लोगों की मजबूरी है। वहीं केवल एक फार्मासिस्ट के होने से व्यवस्था चरमरा गई है, जबकी फार्मासिस्ट के तीन पद हैं।
विज्ञापन

सीएचसी सिराथू क्षेत्र की तीन लाख की आबादी में इलाज को लेकर सेलरहा पश्चिम, शमशाबाद, शाखा, सुजातपुर, उदिहिन खुर्द आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं। सीएचसी में एक्सरे, खून जांच व ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा होने के साथ 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं रहती है। ऐसे में प्रतिदिन ओपीडी में चार से पांच सौ मरीजों के अलावा इमरजेंसी में 50 से अधिक लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अस्पताल में छह डॉक्टर के बजाय अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार तिवारी व डॉ. अखिलेश सिंह की तैनाती है। ऐसे में पहुंचे मरीजों को बेहतर उपचार की व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। तीन महीने से खाली चल रहे दांत के डॉक्टर के पद भरने के बाद लंबे अवकाश में जाने से मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करना पड़ रहा है। महिला सर्जन डॉक्टर मंजुला गुप्ता व आयुष चिकित्सक महलका अल्वी तो हैं लेकिन नियमित रूप से न बैठने के चलते पहुंचे मरीजों को वापस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर 12 बजे संवाद न्यूज़ एजेंसी की टीम महिला ओपीडी में पहुंची इस दौरान डॉक्टर की कुर्सी खाली रही। इलाज के लिए पहुंची अनेठा गांव की रुखसाना बेगम, सरवरी भडेहरी गांव की रेखा अफजलपुर वारी की अनुरुल निशा, फतेहपुर के खागा की अंजू देवी ने बताया सुबह से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक नहीं आई हैं ऐसे में दो दिन से लगातार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
एक साल से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में साल भर पहले अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई है। लेकिन अब तक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हुई है जिससे मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालांकि गर्भवती महिलाओं की जांच की व्यवस्था को लेकर निजी सेंटर से अनुबंध किया गया है। अन्य मरीजों को परेशान होना पड़ता है।

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्राचार किया गया है। जिस पर दो डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन मिला है। इसके अलावा प्रशिक्षण पर गए डॉक्टर औचित्य सिंह वापस आने वाले हैं। महिला ओपीडी में डॉक्टर के नियमित रूप से नहीं रहने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ अरुण कुमार तिवारी अधीक्षक सीएचसी सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed