{"_id":"58c052524f1c1b187bdc5a4d","slug":"tombacco","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू की आदत, कैंसर को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू की आदत, कैंसर को दावत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। मुख्यालय मंझनपुर की गलियों में बच्चों ने रैली के माध्यम से तंबाकू सेवन करने से दूर रहने का संदेश लोगों को दिया। इस दौरान तंबाकू से होने वाली बीमारियों के बावत भी स्लोगन के माध्यम से जानकारी दी गई।
तंबाकू व धूम्रपान लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। तंबाकू सेवन करने वाले लोगों में ब्लड कैंसर, फेफड़े एवं श्वांस नली रोग, हार्ट की बीमारियां, खाने की नली में अमाशय कैंसर, एनीमिया आदि रोग हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर जाएं तो इससे हर साल दस लाख लोग मौत के मुंह में असमय समा रहे हैं। देशवासियों को तंबाकू से होने वाले रोगों से बचाने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने किया। रैली में शामिल विभिन्न स्कूलों के बच्चे तंबाकू की आदत, कैंसर को दावत सहित विभिन्न प्रकार के स्लोगन पढ़कर लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया।