फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three people, including brother and sister-in-law, arrested for arranging marriage of a minor

Kaushambi News: नाबालिग की शादी कराने में भाई-भाभी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 11 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three people, including brother and sister-in-law, arrested for arranging marriage of a minor
संदीपन घाट क्षेत्र की 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी की शादी कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके भाई-भाभी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामला आठ माह पूर्व संदीपनघाट क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी की मां का आरोप था कि बेटी को उसके भाई, भाभी, ससुर और अन्य रिश्तेदारों ने बहलाया- फुसलाया फिरअलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के मोहोकमपुर गांव निवासी सत्येंद्र से शादी करा दी थी। आरोप यह भी था कि इस बाल विवाह के बदले लाखों रुपये का लेन-देन भी किया गया।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने 18 जुलाई 2025 को मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों व बाल कल्याण समिति से की थी। जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर समिति ने किशोरी को वन स्टॉप सेंटर में सुरक्षित रखा गया। एक अगस्त को छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में पहले ही कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेष की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी भाई-भाभी और ससुर को लहना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed