फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three lakhs stolen by putting cash on the lawyer's house

अधिवक्ता के घर नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three lakhs stolen by putting cash on the lawyer's house
Three lakhs stolen by putting cash on the lawyer's house
मंझनपुर। कस्बे के मंगरोहनी मोड़ स्थित मकान में रहने वाले उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के यहां शनिवार रात चोर सेंध काट कर नकदी और आभूषण समेत करीब तीन लाख का माल समेट ले गए। अधिवक्ता परिवार के साथ प्रयागराज गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली तो घर लौटे अधिवक्ता ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार ने मंगरोहनी मोड़ पर घर बनवाया है। इस मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। अधिवक्ता का एक मकान प्रयागराज में भी है। पिछले दिनों वह घर में ताला बंद करके प्रयागराज चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने घर के पिछले हिस्से में सेंध कटी देखी तो सुरेंद्र को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही अधिवक्ता फौरन घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखा नकदी व जेवरात समेत करीब तीन लाख का माल ले गए हैं। घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed