{"_id":"61e463c022d99457cc23ccc9","slug":"three-infected-including-two-members-of-the-same-family-kaushambi-news-ald3251359152","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन संक्रमित
विज्ञापन
Three infected including two members of the same family
- फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना संक्रमण जिले में फैलता जा रहा है। रविवार को भी एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन तीन लोग पॉजिटिव मिले। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं, जिले भर के 15,413 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका भी लगवाया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 2049 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं।
संक्रमितों में दो लोग एक ही परिवार के हैं। दोनों घर के एक मरीज का इलाज कराने केजीएमसी लखनऊ में इलाज कराने गए थे। मरीज के साथ तीमारदारों की कोविड जांच में दोनों पॉजिटिव मिले। इसके अलावा पुलिस गिरफ्त में आया एक अपराधी भी संक्रमित निकला।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ से कोरोना से बचाव के लिए 15,413 लोगों ने टीका भी लगवाया। वैक्सीन लगवाने वालों में 15 से 17 साल के 7824 किशोर शामिल हैं। इनके अलावा 18 साल से ऊपर के 2216 लोगों वैक्सीन की पहली तथा 5119 ने द्वितीय डोज लगवाई।
गिरोह के एक सदस्य के पॉजिटिव होने से हड़कंप
जेल भेजने से पहले गिरोह में शामिल पांचों सदस्यों की कोविड जांच कराने के लिए पुलिस पीएचसी मंझनपुर ले गई। एंटीजन जांच में गिरोह का एक सदस्य पॉजिटिव निकला। इसकी जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई।
जानकारी मिलते ही नगर कोतवाल पीएचसी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यहां जांच रिपोर्ट को लेकर एमओआईसी और कोतवाल के बीच झड़प भी हुई। मामला बढ़ने पर सीएमओ डॉ. केसी राय ने एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के दखल पर मामला शांत हुआ। इसके बाद संक्रमित को केेविड प्रोटोकॉल के तहत जेल भेज दिया गया। इस बाबत कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि एंटीजन के बाद आरटीपीसीआर जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।