{"_id":"609ad7468ebc3e8dac37d5ac","slug":"three-including-old-age-died-of-corona-19-new-positives-kaushambi-news-ald3058204175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध समेत तीन की कोरोना से मौत, 19 नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध समेत तीन की कोरोना से मौत, 19 नए पॉजिटिव
विज्ञापन
दोआबा में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों की जान ले रहा है। मंगलवार को भी एक बुजुर्ग समेत तीन संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं 19 लोग नए पॉजिटिव मिले हैं। इस बीच 24 घंटे के दौरान 57 मरीज ठीक भी हुए हैं।
सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय के कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरने वालों में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग तथा दो अन्य लोग शामिल हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह मंगलवार को भी जिले भर में शिविर लगाकर 1440 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई।
इस दौरान जनपद के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 19 लोग पॉजिटिव निकले हैं। अच्छी बात ये रही कि इस दौरान संक्रमण की जद में रहे 57 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 183 हो गई है। इनमें 129 मरीज होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
जबकि, गंभीर रूप से पीड़ित 54 मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।