फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three candidates left the field, there will be a contest between 41 on three seats

तीन पहलवानों ने छोड़ा मैदान, तीन सीटों पर 41 के बीच होगा मुकाबला

Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three candidates left the field, there will be a contest between 41 on three seats
रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पर्चा वापस लेती उम्मीदवार - फोटो : KAUSHAMBI
नाम वापसी के आखिरी दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब 41 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। मंझनपुर में सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज के सामने सबसे कम आठ तो सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सबसे अधिक 18 प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन

जिले की तीनों सीटों पर पांचवें चरण के तहत 27 फरवरी को मतदान होगा।
इसके लिए एक फरवरी से आठ फरवरी तक चली नामांकन प्रक्रिया में तीनों विधानसभा क्षेत्रों से 56 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच के दौरान इनमें से 12 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए। बाकी बचे 44 उम्मीदवारों में से तीन ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पर्चा वापस लेने वालों में सिराथू विधानसभा से आजाद समाज पार्टी की दीपमाला पटेल व चायल क्षेत्र से निर्दलीय वसी अहमद व अमित सिंह शामिल हैं। इस तरह से तीनों सीटों पर अब 41 प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला होगा। इनमें सर्वाधिक 18 प्रत्याशी सिराथू सीट पर तो सबसे कम आठ उम्मीदवार मंझनपुर क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जबकि, चायल विधानसभा क्षेत्र से 15 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रत्याशी मैदान में
मंझनपुर विधानसभा:
-लालबहादुर-भाजपा, इंद्रजीत सरोज-सपा, नीतू कनौजिया-बसपा, अरुण विद्यार्थी-कांग्रेस, लाखन सिंह राजपासी-जन अधिकार पार्टी, निर्दलीय बाल चंद्र, राधेश्याम चौधरी व हरीलाल।
सिराथू विधानसभा:
-केशव प्रसाद मौर्य-भाजपा, पल्लवी पटेल-सपा, मुंसब अली उस्मानी-बसपा, सीमा देवी-कांग्रेस, धीरज कुमार-बहुजन मुक्ति पार्टी, राजेंद्र सोनकर-लोकदल, राजेश कुमार-शिवसेना, विजय कुमार-समर्थ किसान पार्टी, विष्णु कुमार-आम आदमी पार्टी, शत्रुजीत पाल-राष्ट्रीय समाज पार्टी, शेर मोहम्मद-एआईएमआईएम, राजीव कुमार पंडा-राष्ट्र उदय पार्टी, ज्ञान सिंह-सबका दल यूनाइटेड, निर्दलीय अरविंद सिंह, छेद्दू, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार साहू।

चायल विधानसभा:
-अतुल कुमार द्विवेदी-बसपा, तलत अजीम-कांग्रेस, पूजा पाल-सपा, अपना दल (एस)-नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, अनिल केसरवानी-जनसत्ता दल, मोहीबुल हक-एआईएमआईएम, राजीव कुमार-लोजपा, राजेंद्र कुमार सिंह पटेल-आजाद समाज पार्टी कांशीराम, दानिश अली-बहुजन मुक्ति मोर्चा, शशिभूषण द्विवेदी-अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी, निर्दलीय अर्चना गौतम, अमरावती, विजय कुमार रामदास रविदास, संजय सिंह, सुनील चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed