{"_id":"66a1984e4b5592a0900184e5","slug":"threat-to-defame-student-if-she-does-not-convert-to-religion-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114286-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: धर्म परिवर्तन नहीं करने पर छात्रा को बदनाम करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: धर्म परिवर्तन नहीं करने पर छात्रा को बदनाम करने की धमकी
Thu, 25 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
कोखराज इलाके की एक छात्रा प्रेमी की धमकी से परेशान है। आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मनमानी की। इस दौरान खींची गई तस्वीरें अब वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़िता ने डीएम, एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि पड़ोसी युवक ने प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ मनमानी करते हुए कई फोटो खींच ली। प्रेमी के इरादे भांप छात्रा ने दूरी बनानी शुरू की तो उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने लगा। नौ जुलाई को वह इंटरमीडिएट की टीसी लेकर घर आ रही थी। इस दौरान मझियावां के समीप उसे अगवा करने का प्रयास किया गया। शादी होने के बाद भी युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा है। आए दिन फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़िता छात्रा ने मामले की शिकायत डीएम और एसपी से की। सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
-- -- -- -- -- -- --
फसल नष्ट करने का उलाहना देने पर महिला को पीटा
चायल। चरवा कोतवाली के सुधवर गांव में फसल नष्ट करने का उलाहना देने पर एक महिला को पीट गया। सुधवर गांव की रामरती पत्नी बुल्ले के अनुसार बुधवार सुबह गांव के चरवाहों ने अपने मवेशियों से उसकी फसल नष्ट करा दिया। उलाहना देने पर पशुपालकों ने उसे पीट दिया। आरोप है कि नामजद तहरीर के बाद भी थाना पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने बुधवार को सीओ चायल से मामले की शिकायत की। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -